Ranchi News : रांची विवि कर्मियों को मिलेगा सवा करोड़ का दुर्घटना बीमा

रांची विवि व पीएनबी के बीच एमअोयू आज

रांची. रांची विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों को अब लगभग सवा करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा. इसके लिए रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा व वित्त पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार की पहल पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ मंगलवार को एमअोयू किया जायेगा. विवि मुख्यालय स्थित कुलपति कार्यालय कक्ष में दिन के 12 बजे से इस एमअोयू पर हस्ताक्षर किया जायेगा. इसके लिए पीएनबी के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य सरकार ने अपने कर्मियों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के साथ समझौता कर एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए एमअोयू किया है. जबकि रांची विवि के कर्मियों को सवा करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. पीएनबी के साथ समझौता होने पर स्थायी अपंगता सहित हवाई दुर्घटना, आंशिक अपंगता, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ विवि कर्मियों व उनके परिवार को भी मिलेगा. उल्लेखनीय है कि रांची विवि के कर्मियों का खाता व विवि द्वारा लेनदेन पीएनबी के साथ ही होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >