Ranchi News: विकसित भारत बनाने के लिए एनसीसी के योगदान पर जोर

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रांची की ओर से एनसीसी अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया.

रांची. एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रांची की ओर से एनसीसी अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार 25 से 27 अप्रैल तक होटल रेडिशन ब्लू में किया गया. सेमिनार में बिहार और झारखंड की विभिन्न एनसीसी इकाइयों के कुल 70 अधिकारियों ने भाग लिया. सेमिनार का विषय था- एनसीसी की प्रासंगिकता क्या. विकसित भारत 2047 की दिशा में बदलाव की आवश्यकता है. इस मौके पर विकसित भारत के लिए एनसीसी के योगदान पर जोर दिया गया.

बिहार और झारखंड के अधिकारी जुटे

इस आयोजन के तहत बिहार और झारखंड एनसीसी निदेशालय के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी एक साथ जुटे. मौके पर एनसीसी के भविष्य और इसे राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों के अनुरूप बनाने को लेकर चर्चा की गयी. तीन दिवसीय सेमिनार में विचार किया गया कि आज के युवाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए एनसीसी कैसे विकसित हो सकता है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में कैसे योगदान दे सकता है. इस मौके पर एडीजी एनसीसी बिहार और झारखंड निदेशालय के मेजर जनरल एएस बजाज ने आधुनिक भारत में एनसीसी की प्रासंगिकता बनाये रखने के लिए सतत् परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने नेतृत्व विकास, राष्ट्र निर्माण और युवाओं में उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >