रिम्स में अब इमरजेंसी व गंभीर मरीजों की ही सर्जरी

रिम्स में अब इमरजेंसी व गंभीर मरीजों की ही सर्जरी

रांची : रिम्स में रूटीन सर्जरी जिसको एक या दो माह के लिए टाला जा सकता है, वैसी सर्जरी नहीं होगी. ऐसे मरीज को ओपीडी से दवा देकर घर भेज दिया जायेगा. मरीज व उसके परिजनों को कोरोना संक्रमण कम होने पर अस्पताल आने को कहा जायेगा. गुरुवार को रिम्स प्रबंधन, टास्क फोर्स व सभी सर्जनों की हुई संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया.

सर्जनाें का कहना था कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गयी है. रिम्स के डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे है. एनेस्थिसिया के कुछ डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ गये है, इसलिए सर्जरी करना संभव नहीं है.

हालांकि इमरजेंसी व गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को सर्जरी की जरूरत होने पर सर्जरी की जायेगी. रिम्स के प्रवक्ता डॉ निशित एक्का ने कहा कि इमरजेंसी व गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की ही सर्जरी की जायेगी.

Post by : Pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >