Ranchi Power Cut: रांची के प्लांडू फीडर से 25 जुलाई को दिन के 10 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस अवधि में एलटी के खुले तार को कवर केबल करने व पोल खड़ा करने का कार्य किया जायेगा. इस कारण प्लांडू नियर गैमन इंडिया व रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने रामपुर चौक के पास, प्लांडू फीडर व सिदरौल सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, लालपुर के अंतर्गत पुराने एलटी तारों को बदलकर नया एलटी तार लगाये जाने के कारण बिजली की आपूर्ति दिन के 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी.
यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित
इस अवधि में मौलाना आजाद कॉलोनी के ट्रांसफॉर्मर नंबर एक से बिजली बंद रहेगी. वहीं, दुर्गा सोरेन चौक में सड़क चौड़ीकरण के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के कारण शनिवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक 33 केवी सिदरौल फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसके चलते पावर सब स्टेशन सिदरौल, सदाबहार चौक और लाली से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी. प्रभावित इलाकों में कालीनगर, तुम्बागुटु, सिदरौल, रामपुर, बरगांवा, सरवल, प्लांडु, जामचुआ, वाइबीएन, महादेव टोली, लाली, पतराटोली तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.
ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी
