Ranchi News : राजधानी के कई इलाकों में तेज हवा और बूंदाबांदी से घंटों ठप रही बिजली

राजधानी में सोमवार की शाम करीब पांच बजे मौसम में हुए अचानक परिवर्तन का असर बिजली आपूर्ति पर भी दिखा.

रांची. राजधानी में सोमवार की शाम करीब पांच बजे मौसम में हुए अचानक परिवर्तन का असर बिजली आपूर्ति पर भी दिखा. तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के कारण बिजली व्यवस्था कुछ देर के लिए चरमरा गयी. धूल भरी आंधी के दौरान थोड़ी देर के लिए रांची के आधे से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. कहीं लाइन ब्रेक डाउन हुआ तो कहीं तार पर पेड़ की डाली गिर गयी. इससे शाम पांच बजे के करीब जो बिजली गयी, वह करीब दो घंटे बाद बहाल हो सकी.

मोरहाबादी, कोकर, खेलगांव, बरियातू में होती रही आंखमिचौनी

मोरहाबादी, कोकर, खेलगांव, बरियातू सहित कई इलाकों में लोकल फॉल्ट इतना ज्यादा था कि वहां मौसम साफ होने के बाद भी काफी देर तक बिजली का आना-जाना लगा रहा. राजधानी के कई 33/11 केवीए सबस्टेशनों ने एहतियातन सप्लाई घटाकर शून्य कर लिया था. कांके ग्रिड से सिरडो वन और सिरडो टू सबस्टेशन में शाम 5:30 के बाद मेजर फॉल्ट दर्ज किया गया. यहां उपकरणों में रेड सिग्नल देखने के बाद दो सबस्टेशन से जुड़े बड़े इलाके और रिंग रोड से सटे कुछ इलाकों में तीन घंटे तक बहाल नहीं हो सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >