चान्हो में पुल के गड्ढे से वृद्ध का शव बरामद

चान्हो पुलिस ने शुक्रवार की शाम को सिलागांई बेयासी रोड में स्थित मुरतो पुल के निकट से एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है

चान्हो.

चान्हो पुलिस ने शुक्रवार की शाम को सिलागांई बेयासी रोड में स्थित मुरतो पुल के निकट से एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है. शव की पहचान चान्हो के गणेशपुर निवासी मोजम उरांव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार मोजम उरांव तीन दिनों पूर्व अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के घर सिलागांई आये थे. वहां से उनकी पत्नी घर वापस चली गयी थी. लेकिन मोजम उरांव घर नहीं पहुंचे. शुक्रवार की शाम करीब चार बजे किसी राहगीर ने सिलागांई बेयासी रोड में पुल के नीचे गड्ढे में शव होने की सूचना पुलिस को दी. चान्हो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार शव के चेहरे पर हल्के चोट के निशान मिले हैं. परिजनों ने बताया कि मोजम उरांव ने किसी निजी कंपनी से लोन के माध्यम से एक पिकअप वैन खरीदी थी. वैन का किस्त जमा नहीं कर पाने के कारण वे कुछ दिनों से काफी तनाव में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >