ईद-मिलाद-उन-नबी पर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 18 घंटे भारी वाहनों की नो-एंट्री; कई मार्गों पर आवाजाही रहेगी बंद

रांची में ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर 26 अगस्त को यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. जुलूस के कारण कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी और भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर 18 घंटे की रोक रहेगी.

रांची: ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर 26 अगस्त को राजधानी रांची में निकलने वाले जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन रोका या डायवर्ट किया जाएगा.

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि जुलूस के दौरान अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर मुख्य सड़कों पर न निकलें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी.

इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगा जुलूस

ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस कांटाटोली चौक, राजेंद्र चौक, बिग बाजार चौक, सुजाता चौक, रतन पीपीओ, उर्दू लाइब्रेरी, सर्जना चौक और फिरायालाल चौक से होकर गुजरेगा.

जुलूस की स्थिति और भीड़ को देखते हुए पुलिस आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी वाहनों का परिचालन रोक सकती है या ट्रैफिक डायवर्ट कर सकती है.

18 घंटे भारी मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री

शहर में यातायात का दबाव कम रखने के लिए 26 अगस्त की सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी. भारी वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. इसके अलावा शहर में लागू नियमित नो-एंट्री व्यवस्था अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगी.

इन मार्गों पर ऑटो का परिचालन रहेगा बंद

जुलूस के दौरान कुछ प्रमुख मार्गों पर ऑटो के परिचालन पर भी रोक रहेगी. इनमें-

  • सर्जना चौक से राजेंद्र चौक होते हुए उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपीओ, सुजाता चौक और बिग बाजार चौक तक.
  • कांटाटोली से पथलकुदवा चौक होते हुए कुम्हार टोली और नया टोली तक.
  • प्लाजा चौक से मिशन चौक तक.
  • मिशन चौक से करबला चौक तक.
  • करबला चौक से काली मंदिर और उर्दू हाउस की ओर जाने वाले मार्ग तक.

इन मार्गों पर भीड़ और जुलूस की स्थिति के अनुसार ट्रैफिक पुलिस आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकती है.

शहरवासियों से पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जुलूस के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा लगाए गए डायवर्जन का पालन करें. विशेष परिस्थिति को छोड़कर चारपहिया वाहनों से मुख्य मार्गों पर निकलने से बचें, ताकि जुलूस में शामिल लोगों के साथ-साथ आम वाहन चालकों को भी परेशानी न हो.

पुलिस का फोकस जुलूस के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने पर रहेगा.

ये भी पढ़ें: सदर अस्पताल रांची में मीडिया प्रवेश पर सख्ती, बिना अनुमति पत्रकारों की एंट्री पर रोक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >