Ranchi News: होटल अशोका को पुनर्जीवित करने का होगा प्रयास : मंत्री

Ranchi News: होटल अशोका को राज्य सरकार पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगी. यह होटल प्राइम लोकेशन में हैं, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

रांची. होटल अशोका को राज्य सरकार पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगी. यह होटल प्राइम लोकेशन में हैं, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे करोड़ों की यह संपत्ति बरबाद हो रही है. झारखंड सरकार इस होटल को संचालित करने की दिशा में पहल करेगी. हालांकि इससे पहले बिहार सरकार और केंद्र सरकार के पास लंबित मामलों व हिस्सेदारी को निबटाना होगा. उक्त बातें पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहीं. वह सोमवार को होटल अशोका में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मियों से वार्ता कर रहे थे.

नियमानुसार कार्रवाई करेगी सरकार

इस अवसर पर कर्मचारियों की तरफ से पंकज कुमार ने अपनी बातें रखीं. मंत्री ने कर्मचारियों की बातें सुनने के बाद कहा कि समझौते के तहत झारखंड को बिहार सरकार और केंद्र द्वारा राशि दी जानी है, लेकिन वह अब तक नहीं मिली है. मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि झारखंड सरकार सातवें वेतनमान तथा सेवानिवृत्ति आयु सीमा 60 वर्ष के लिए नियमानुसार कार्रवाई करेगी. इस अवसर पर कर्मियों की ओर से दीपक कुमार सहाय, ओमप्रकाश, सुरेंद्रलाल शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर और जीतू सिंह भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >