झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर ईडी का शिकंजा, 10 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

ईडी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के कथित संबंधों और एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी के संबंध में साहू से पूछताछ करना और उनका बयान दर्ज करना चाहती है. जानें ताजा मामला

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साहू को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. उन्हें 10 फरवरी को ईडी ऑफिस पहुंचने को कहा गया है. इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले गिरफ्तार किया था.

आपको बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू उस समय चर्चा में आए थे जब दिसंबर में इनकम टैक्स विभाग ने उनके परिवार द्वारा प्रवर्तित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. यह राशि अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है.

Also Read: VIDEO: आखिरकार हुआ खुलासा, धीरज साहू के आवास से मिले इतने करोड़ रुपये!

राज्यसभा सांसद धीरज साहू से पूछताछ करेगी ईडी

सूत्रों के हवाले से जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार, ईडी सोरेन के साथ उनके कथित संबंधों और एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी के संबंध में साहू से पूछताछ करना और उनका बयान दर्ज करना चाहती है. यह गाड़ी ईडी ने कुछ समय पहले दिल्ली में झामुमो नेता के घर से जब्त की थी जिसकी चर्चा मीडिया में काफी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >