जमीन कारोबारी कमलेश सिंह की ईडी के सामने पेशी आज, पहले चार समन पर नहीं हुआ हाजिर

ईडी की टीम कांके कमलेश सिंह के जमीन कब्जे मामले की जांच के लिए रांची के चामा गांव पहुंची थी. कई ग्रामीणों ने प्रर्वतन निदेशालय से शिकायत की थी कि उसने बड़ी संख्या में लोगों की जमीन कब्जा कर रखा है

रांची : जमीन कारोबारी कमलेश सिंह की ईडी के अधिकारियों की समक्ष शुक्रवार को पेशी की तिथि निर्धारित है. ईडी ने उसे पांचवां समन जारी करते हुए 19 जुलाई को दिन के 11:00 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है. वह इससे पहले जारी किये गये चारों समन के आलोक में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ. समन को बार-बार नजर अंदाज करने की वजह से ईडी ने 21 जून को उसके किराये के फ्लैट में छापा मारा था. छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये नकद और राइफल की 100 गोलियां जब्त की गयी थीं. ईडी के अनुरोध पर कांके थाना में कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जमीन कब्जा मामले की जांच के लिए चामा गांव पहुंची थी ईडी

कुछ दिनों पहले ईडी की टीम कांके कमलेश सिंह के जमीन कब्जे मामले की जांच के लिए रांची के चामा गांव पहुंची थी. कई ग्रामीणों ने प्रर्वतन निदेशालय से शिकायत की थी कि उसने बड़ी संख्या में लोगों की जमीन कब्जा कर रखा है. इसके बाद जांच एजेंसी उस गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की शिकायत का सत्यापन किया फिर वहां पर चल रहे निर्माण कार्य को बंद करा दिया.

कांके सीओ और सीआई के फोन से पैसों के लेन देन का मिला हिसाब

चामा गांव में जांच के बाद ईडी के अंचल कार्यालय पहुंची थी और दस्वावेजों की जांच की थी. इस दौरान सीओ और सीआई के मोबाइल फोन की जांच भी की थी. जहां उन्हें जमीन के मामले में लेन देन का हिसाब मिला. इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन समेत अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया. कांके सीओ के बारे में तो यह भी पता चला था कि उन्होंने रामगढ़ में बड़े पैमाने पर जमीन की लूट की थी.

Also Read: कांके CO ने रामगढ़ के मांडू में भी की थी जमीन की लूट, भू-माफियाओं के बने हुए थे चहेते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >