ईस्ट जोन रोलर स्केटिंग रेफरी व कोच सेमिनार का उदघाटन

इसमें पांच राज्यों से 21 कोच और रेफरी शामिल हुए

रांची. रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में और रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड की मेजबानी में शनिवार को बिरसा चौक स्थित एक होटल में ईस्ट जोन रेफरी और कोच सेमिनार और परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें पांच राज्यों से 21 कोच और रेफरी शामिल हुए. सेमिनार और परीक्षा की शुरुआत में झारखंड रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने ईस्ट जोन से आये सभी कोच और रेफरियों का स्वागत किया. वहीं सचिव सुमित शर्मा ने ईस्ट जोन में स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. सेमिनार के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ पीके सिंह ने रोलर स्केटिंग खेल में आचार व्यवहार की जानकारी दी और बताया कि हमें इसे खेलो में कैसे लागू करें. इस अवसर पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष किशोर कुमार भंडारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >