रांची. झारखंड (पश्चिम बंगाल) में 11-12 मार्च को आयोजित खेलो इंडिया ईस्ट जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में जोन्हा (रांची) की अंजनी कुमारी ने गोल्ड जीता. अंजनी ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की प्राप्ती बनर्जी को छह अंकों से हरा कर गोल्ड पर कब्जा किया. फाइनल में प्राप्ती बनर्जी ने 132 अंक अर्जित किये. वहीं, अंजनी कुमारी ने 138 अंक हासिल किया. अंजनी कुमारी वर्तमान में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र खेलगांव होटवार रांची में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. अंजनी के पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, तीरंदाजी प्रशिक्षक डी साईस्वरी, करण कुमार कर्मकार, जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार बिरसी मुंडू ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
