रांची के महुरम टोली में कल रात 9 बजे होगी करम पूजा, बुधवार को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

रांची के महुरम टोली में आज करम पर्व मनाया जा रहा है. इगल क्लब ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस पर्व में रात नौ बजे करम पूजा होगी. वहीं, बुधवार को करम डाली की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी.

रांची. इगल क्लब ट्रस्ट, महुरम टोली, गाड़ी बूटी की ओर से मंगलवार को गांव के अखरा में करम पर्व मनाया जायेगा. अध्यक्ष संजय कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित होनेवाले इस आयोजन में रात नौ बजे करम पूजा होगी. करम पर्व को प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है.

पाहन करायेंगे करम पूजा

गांव के पाहन देवलाल महतो अखरा में करम कथा सुनायेंगे. इसके बाद विधि-विधान से करम पूजा संपन्न करायी जायेगी. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है.

बुधवार को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

बुधवार को दोपहर दो बजे करम डाली की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा बूटी मोड़ होते हुए गांव के तालाब पहुंचेगी, जहां करम डाली का विसर्जन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >