ई-पास का दिख रहा असर, सड़कों पर घटे वाहन : आम दिनों में हर घंटे जितने वाहन रांची से गुजरते हैं, उतने 12 घंटे में गुजरे

सामान्य दिनों में राजधानी क्षेत्र से हर घंटे लगभग डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी क्षेत्र से होकर एक माह में 11 करोड़ से ज्यादा वाहन गुजरते हैं. अब जबकि राज्य में वाहनों के लिए ई-पास अनिवार्य कर दिया गया है, तब राजधानी क्षेत्र से होकर पूरे 12 घंटे में डेढ़ लाख से कम गाड़ियां गुजर रही हैं. इसकी पुष्टि वाहनों के नंबर प्लेट के आधार पर एएनपीआर कैमरा द्वारा तैयार रिकॉर्ड से होती है. बुधवार को राजधानी में सुबह 08:00 बजे से रात के 08:00 बजे तक 1,31,110 वाहनों का आवागमन हुआ.

Ranchi News, Jharkhand E Pass Impact रांची : सामान्य दिनों में राजधानी क्षेत्र से हर घंटे लगभग डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी क्षेत्र से होकर एक माह में 11 करोड़ से ज्यादा वाहन गुजरते हैं. अब जबकि राज्य में वाहनों के लिए ई-पास अनिवार्य कर दिया गया है, तब राजधानी क्षेत्र से होकर पूरे 12 घंटे में डेढ़ लाख से कम गाड़ियां गुजर रही हैं. इसकी पुष्टि वाहनों के नंबर प्लेट के आधार पर एएनपीआर कैमरा द्वारा तैयार रिकॉर्ड से होती है. बुधवार को राजधानी में सुबह 08:00 बजे से रात के 08:00 बजे तक 1,31,110 वाहनों का आवागमन हुआ.

प्रशासन की सख्ती का दिख रहा है असर

शहर में 12 घंटों के वाहनों के आवागमन का ब्योरा

समयावधि वाहन सड़क ई-पास के पर थे बिना पकड़े गये

सुबह 08:00 बजे से सुबह 10:00 बजे 32,009 52

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे 42,413 68

दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे 4,006 21

दोपहर 02:00 बजे से शाम 4:00 बजे 28,838 05

शाम 04:00 बजे से शाम 6:00 बजे 17,004 16

शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे 6,840 10

दोपहर बाद कम हो जाता है वाहनों का आवागमन :

उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि दोपहर 02:00 बजे तक बाजार बंद होने से पहले सड़कों पर वाहनों का आवागमन सबसे अधिक होता है. वहीं, शाम को जब नौकरीपेशा लोग दफ्तर से घर लौटते हैं तब वाहनों का आवागमन अधिक होता है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >