Ranchi news : छप्पन सेट डोरंडा समिति में कलश स्थापना के साथ 62वां दुर्गोत्सव शुरू

दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेट डोरंडा की ओर से 62वें दुर्गोत्सव को लेकर सोमवार को कलश स्थापना के लिए कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी.

विशेष थीम पर सज रहा दुर्गा पूजा पंडाल, रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रांची. दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेट डोरंडा की ओर से 62वें दुर्गोत्सव को लेकर सोमवार को कलश स्थापना के लिए कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. यह शोभायात्रा सुबह नौ बजे आरंभ हुई. इसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुईं. वहीं, बच्चे और युवा ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते हुए चल रहे थे. कलश यात्रा नेपाल हाउस, राजेंद्र चौक होते हुए बटम तालाब पहुंची. वहां से जल कलश में भरकर संकल्प के साथ सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे. वैदिक मंत्रोच्चारण व परंपरागत विधि-विधान के बीच कलश स्थापना की गयी. इसी के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया. समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि “छप्पन सेट डोरंडा दुर्गा पूजा समिति केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है. शोभायात्रा का नेतृत्व श्री दूबे के अलावा कपिल देव सिंह, अध्यक्ष गौतम दुबे गोपी, सचिव रितेश सिंह और मनोज सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया.

कलश यात्रा और पूजन में गुड़िया सिंह, शोभा सिंह, छाया अंबष्ठ, पुष्पांजलि सिंह, निशा कुमारी, मनोज सिंह, मेहुल दूबे, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, गोपाल तिवारी, उदय मिश्रा, कमलेश झा, सुदेश यादव, विजय गुप्ता, अश्विनी कुमार, दिलीप पांडे, दीपक ठाकुर, अजय थापा, नवनीत कुमार, विवेक सिंह, शशिकांत, किशोर कुमार, रोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. समिति के अध्यक्ष गौतम दुबे और सचिव रितेश सिंह ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को विशेष थीम पर सजाया जा रहा है. साथ ही विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक अनुष्ठान आकर्षण का केंद्र रहेंगे. प्रतिदिन विशेष पूजा, आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >