DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को, विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक स्थान ग्रहण करने का निर्देश

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।

रांची. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को आयोजित होगा. समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने सोमवार को समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि उपाधि वितरण कार्यक्रम समाप्त होने तक सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षक कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे.

सुबह 10 बजे तक स्थान ग्रहण करने का निर्देश

कुलपति ने कहा कि कार्यक्रम का सुचारू और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रित अतिथि और उपाधिधारक विद्यार्थी 24 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर बैठ जाएं. उन्होंने समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य रहे मौजूद

डीएसपीएमयू के पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में रजिस्ट्रार सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, सभी डीन, विभागाध्यक्ष और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार सिंह, वर्तमान में प्रभात खबर, रांची में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. वह 14 वर्षों (2005 से 2019) तक प्रभात खबर रांची में मुख्य संवाददाता रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. लंबे पत्रकारिता जीवन में खोजी, विश्लेषणात्मक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. प्रभात खबर द्वारा बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी दिया गया. इनकी विशेष पहचान झारखंड के उच्च शिक्षा तंत्र, विश्वविद्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों व प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग के गठन के बाद सिविल सेवा, व्याख्याता, इंजीनियर, जैसी नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >