रांची एयरपोर्ट से सीधे सेंट्रल यूनिवर्सिटी जायेंगी राष्ट्रपति, 26 किमी में चप्पे-चप्पे पर रहेगी सख्त सुरक्षा

फोर्स के अलावा रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल विवि तक हर चौक-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गयी है. इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों पर हथियारबंद पुलिस के जवानों की भी तैनाती रहेगी.

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आ रही हैं. वे सुबह 11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी जायेंगी. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे वापस रांची एयरपोर्ट आयेंगी. फिर एयरपोर्ट से ओड़िशा के लिए रवाना हो जायेंगी. उनके दौरे को देखते हुए रांची को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है.

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सोमवार की देर शाम एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर ने आइजी अभियान एवी होमकर, रांची रेंज डीआइजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता और ग्रामीण एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ रांची एसएसपी के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लंबी बैठक की. राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने चार एसपी मो. अर्शी, शंभु सिंह, विजय आशीष कुजूर व एक अन्य के अलावा 25 डीएसपी और 1200 फोर्स की तैनाती की है.

इमारतों पर तैनात रहेंगे हथियारबंद जवान :

फोर्स के अलावा रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल विवि तक हर चौक-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गयी है. इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों पर हथियारबंद पुलिस के जवानों की भी तैनाती रहेगी. वहीं कार्यक्रम स्थल पर भी पर्याप्त संख्या मे सुरक्षाबलों और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >