ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी सात विकेट से विजयी

संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी और ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी रांची के बीच मैच खेला गया.

डकरा.

डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी और ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी रांची के बीच मैच खेला गया. ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी रांची की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और मात्र नौ ओवर में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम को मात्र 65 रन के स्कोर पर समेट दिया. जवाब में खेलने उतरी ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 10 ओवर के अंदर तीन विकेट खोकर मैच को सात विकेट से जीत लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी के अरुण कुमार चुने गये. जिन्होंने अपनी गेंदबाजी में 20 रन दे कर तीन विकेट हासिल किये. सीसीएल अधिकारी खीवराज और नितिश कुमार झा ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. शनिवार को कुसमाही क्रिकेट एकेडमी और पिनेकल क्रिकेट सेंटर के बीच मैच खेला जायेगा.

17 डकरा 02, खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए अतिथि.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >