गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने फिर किया टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा पर हमला, दिखाया लोकसभा का आदेश

डॉ दुबे ने कहा कि महुआ मोईत्रा ने किसी और को अपना लॉग-इन आइडी-पासवर्ड देकर लोकसभा के नियमों का उल्लंघन किया है. इसमें साफ-साफ कहा गया है कि गोपनीयता का मतलब सूचना केवल और केवल सांसद तक सीमित रहे.

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा पर फिर से हमला बोला है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ने इस बार लोकसभा के आदेशों के जरिए महुआ को गलत साबित करने की कोशिश की है. डॉ दुबे ने कहा है कि महुआ मोईत्रा ने किसी और को अपना लॉग-इन आइडी और पासवर्ड देकर लोकसभा के नियमों का उल्लंघन किया है. गुरुवार (23 नवंबर) को एक्स (ट्विटर) पर लोकसभा के नियमों को साझा करते हुए लिखा- यह है लोकसभा का आदेश. इसमें साफ-साफ कहा गया है कि गोपनीयता का मतलब सूचना केवल और केवल सांसद तक सीमित रहे. इसकी वजह यह है कि सांसद जब सदन में प्रश्न पूछते हैं, तो संसद शुरू होने के एक घंटा पहले उत्तर सांसद को मिलता है. इससे शेयर मार्केट, कंपनी की स्थिति में उतार-चढ़ाव, देश की सुरक्षा में सेंध, दूसरे देशों के साथ अपने देश के संबंधों पर समय से पहले जानकारी मिल जाने पर आर्थिक, सुरक्षा से खिलवाड़ हो सकता है. डॉ निशिकांत दुबे ने महुआ मोईत्रा को ‘भ्रष्टाचारी सांसद’ करार देते हुए कहा है कि शायद हीरानंदानी जैसे पीए ने उन्हें यह पढ़कर नहीं बताया? बीजेपी सांसद ने कहा कि यह चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण है.

कैश फॉर क्वेरी मामले में घिरीं महुआ मोईत्रा पर हैं ये आरोप

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों से घिरी हैं. उन पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को अपना लॉग-इन आइडी और पासवर्ड देने का आरोप है. आरोप है कि हीरानंदानी को महुआ मोईत्रा ने अथॉरिटी दे रखी थी कि उनके आईडी से वह संसद के पोर्टल पर सवाल पूछें. यह भी आरोप है कि इसके बदले में महुआ मोईत्रा ने पैसे और गिफ्ट लिए. डॉ निशिकांत दुबे ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लिखित शिकायत की और इसकी जांच की मांग की. इसके बाद लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने जांच शुरू की और महुआ मोईत्रा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की. जांच के बीच में ही हीरानंदानी ने स्वीकार किया कि उसने महुआ मोईत्रा के आईडी का इस्तेमाल किया. यह बड़ी भूल थी और इसके लिए उसने माफी भी मांगी. हालांकि, महुआ ने आइडी शेयर करने के अपने फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि लॉग-इन आइडी और पासवर्ड शेयर करने से संबंधित ऐसा कोई नियम नहीं है.

Also Read: महुआ मोईत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, लोकपाल ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, निशिकांत दुबे का ट्वीट

महुआ प्रकरण के बाद लोकसभा सचिवालय ने बदला नियम

महुआ ने अपने बचाव में जो तर्क दिया, उसे काटने के लिए ही डॉ दुबे ने लोकसभा के नियमों की जानकारी सार्वजनिक की है. उन्होंने कहा है कि यह पोर्टल सिर्फ और सिर्फ सदस्यों के इस्तेमाल के लिए है. इसलिए सदस्यों से निवेदन है कि वे इसकी गोपनीयता को बनाए रखें. महुआ मोईत्रा का यह मामला सामने आने के बाद लोकसभा सचिवालय ने ऑनलाइन पोर्टल के एक्सेस के नियम में बदलाव कर दिया है. नई गाइडलाइन में कहा गया है कि किसी सांसद का पीए अब सीधे सवाल अपलोड नहीं कर पाएगा. वह सिर्फ ड्राफ्ट सेव कर पाएंगे. फाइल सबमिट करने का अधिकार सिर्फ सांसद को ही होगा, जो वे अपने अकाउंट से करेंगे.

Also Read: महुआ मोईत्रा के साथ लोकसभा की एथिक्स कमेटी में क्या हुआ कि टीएमसी सांसद ने कह दी ऐसी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >