रांची विवि : पीजी गृह विज्ञान एचओडी बनीं डॉ किरण

रांची विवि अंतर्गत पीजी गृह विज्ञान की नयी विभागाध्यक्ष डॉ किरण कुमारी बनायी गयी हैं.

रांची. रांची विवि अंतर्गत पीजी गृह विज्ञान की नयी विभागाध्यक्ष डॉ किरण कुमारी बनायी गयी हैं. विवि प्रशासन ने डॉ किरण कुमारी का पहले रांची वीमेंस कॉलेज से स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में स्थानांतरण किया. इसके बाद उन्हें विभागाध्यक्ष बनाया गया है. कुलपति के आदेश पर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है. स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ शिप्रा कुमारी का कार्यकाल जनवरी 2024 में ही समाप्त हो गया था. हालांकि वरीयता के आधार पर विभागाध्यक्ष के पद के लिए पूर्व में रांची वीमेंस कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ रेणु कुमारी की चर्चा थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >