EXCLUSIVE|सीआईपी रांची के पूर्व निदेशक डॉ बासुदेव दास का दिल्ली ट्रांसफर, मामला कोर्ट पहुंचा

सीआईपी रांची के कार्यकारी निदेशक डॉ तरुण कुमार ने इस संबंध में बताया कि सीआईपी से कई शिकायतें विभाग को मिलीं थीं. इसके बाद जांच हुई और उसके आधार पर मंत्रालय की ओर से कार्रवाई हुई. उन्होंने बताया कि कई तरह की गड़बड़ियां मिलने के बाद ही मंत्रालय के स्तर से कार्रवाई हुई.

Ex-Director CIP Ranchi Transferred|आनन-फानन में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियैट्री (सीआईपी) रांची के पूर्व निदेशक डॉ बासुदेव दास का तबादला भी कर दिया गया है. उन्हें दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य विभाग में योगदान देने के लिए कहा गया. डॉ बासुदेव दास को 28 नवंबर को ट्रांसफर ऑर्डर जारी करते हुए कहा गया कि वे उसी दिन दिल्ली सरकार को रिपोर्ट करें. डॉ दास ने अपने बेटे की पढ़ाई का हवाला देते हुए कुछ वक्त मांगा, तो उनके आग्रह को विभाग ने मानने से इंकार कर दिया. 11 दिसंबर को एक दूसरा ट्रांसफर ऑर्डर जारी करते हुए विभाग ने उन्हें 12 दिसंबर को दिल्ली में योगदान देने के लिए कहा. डॉ दास के ट्रांसफर ऑर्डर में कहा गया कि वह दिल्ली सरकार को रिपोर्ट करें. उनसे क्या काम लेना है, यह वहां की सरकार तय करेगी. अक्टूबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीआईपी रांची के निदेशक को अचानक पद छोड़ने का आदेश दे दिया था. आदेश में उन्हें कहा गया था कि वह सीएमओ (एसएजी) डॉ तरुण कुमार को सीआईपी रांची के डायरेक्टर का पदभार सौंपें और इसकी रिपोर्ट विभाग को दें. डॉ दास को इसके लिए एक घंटा 48 मिनट और 30 सेकेंड का समय दिया गया था. 20 अक्टूबर 2023 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (सीएचएस डिवीजन) की ओर से यह आदेश जारी हुआ था. इसमें डॉ बासुदेव दास को सीआईपी रांची के निदेशक के पद से हटाए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई थी. सिर्फ इतना कहा गया था कि वह डॉ तरुण कुमार को पदभार सौंपें और इसकी अनुपालना की रिपोर्ट विभाग को दें. भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी विवेक नारायण की ओर से यह आदेश 20 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट और 30 सेकेंड पर जारी किया गया था. इस आदेश की अनुपालना के लिए डॉ दास को उसी दिन पांच बजे तक का समय दिया गया था. यानी एक घंटा 11 मिनट और 30 सेकेंड में उनसे आदेश की अनुपालना कराई गई. सीआईपी रांची में कई तरह की अनियमितताओं के आरोप में निदेशक को हटाया गया.

71:30 मिनट में डायरेक्टर के पद से हटाया, 8वें दिन किया ट्रांसफर

उनकी जगह डॉ तरुण कुमार सीएमओ (एसएजी) ने सीआईपी रांची के निदेश का कार्यभार संभाला. उन्हें ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर बनाया गया है. इस मामले में डॉ बासुदेव दास को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया. डॉ दास को तीन नोटिस दिए गए और उन्होंने सभी नोटिस का जवाब विभाग को तय समय के भीतर भेज दिए. अब उनका तबादला दिल्ली कर दिया गया है. डॉ दास से कहा गया है कि वे दिल्ली सरकार को रिपोर्ट करें. दिल्ली सरकार को उनसे क्या काम लेना है, इसका फैसला वही करेंगे. डॉ बासुदेव दास पर लगे आरोपों के बारे में जब ‘प्रभात खबर’ ने स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर (एमई) मनोज कुमार वर्मा से बात की, तो उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए वह इस विषय पर कुछ नहीं कहेंगे.

Also Read: डॉ बासुदेव दास को हटाकर सीआईपी में नए निदेशक की नियुक्ति का इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी ने किया विरोध

जांच दल को कई गड़बड़ियों का पता चला : डॉ तरुण कुमार

उल्लेखनीय है कि सीआईपी रांची में कथित तौर पर गड़बड़ियों के आरोप में डॉ दास को निदेशक के पद से मुक्त कर दिया गया. सीआईपी रांची के कार्यकारी निदेशक डॉ तरुण कुमार ने इस संबंध में बताया कि सीआईपी से कई शिकायतें विभाग को मिलीं थीं. इसके बाद जांच हुई और उसके आधार पर मंत्रालय की ओर से कार्रवाई हुई. उन्होंने बताया कि कई तरह की गड़बड़ियां मिलने के बाद ही मंत्रालय के स्तर से कार्रवाई हुई. डॉ तरुण कुमार ने बताया कि नियुक्तियों में गड़बड़ी के साथ-साथ उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. यानी बिना जरूरी अनुमति के कई उपकरणों की खरीद हुई है. सीआईपी के कार्यकारी निदेशक के मुताबिक, उपकरणों की खरीद की उपयोगिता पर भी के बारे में भी डॉ दास और उनके पहले के निदेशक डॉ डी राम सवालों का उचित जवाब नहीं दे सके. हालांकि, उन्होंने कहा कि कार्रवाई मंत्रालय के स्तर से हुई है, इसलिए इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं बता पाएंगे.

Also Read: सीआईपी कांके को जल्द मिलेगा नया ओपीडी भवन, निदेशक बासुदेव दास ने स्थापना दिवस पर की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >