DPS Student Death News: डीपीएस, रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा प्राप्ति मुंडा (11 वर्ष, पिता- दीपेंद्र कुमार मुंडा) सोमवार अपने घर की छत से नीचे गिर गयी. नाजुक हालत में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह में उसकी मौत हो गयी. हादसा कडरू स्थित आवासीय परिसर में हुआ. घटना के बाद छात्रा के स्कूल और इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. प्राप्ति की मां मुन्नी पाहन डीपीएस, रांची में ही पीटी की शिक्षिका हैं. वे रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं.
रात 8:30 से 09:00 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग 8:30 से 09:00 बजे के बीच प्राप्ति अपने भाई के साथ छत पर खेल रही थी, इसी दौरान असंतुलित होकर नीचे गिर गयी. उसके नीचे गिरने पर जोरदार आवाज आयी, जिसे सुन कर आसपास के लोग और परिजन तुरंत बाहर निकले. उन्होंने देखा कि खून से लथपथ प्राप्ति जमीन पर पड़ी हुई थी. उसे सिर में गंभीर चोट आयी थी. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गये. यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स में रात भर इलाज के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी. मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे डिबडीह स्थित मसना में प्राप्ति के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग: खेत देखने गए किसान की हाथियों के हमले में मौत, जंगल के पास मिला शव
ये भी पढ़ें: रिम्स में फेयरवेल के नाम पर जमकर चली शराब और बीयर, नशे में धुत भावी डॉक्टरों ने उड़ा दी अग्निशमन सिलेंडर की गैस
ये भी पढ़ें: गढ़वा में खुली सिस्टम की पोल: जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन किया बंद, अदालती फरमान के बावजूद दिखा बुलडोजर का खौफ
