आजसू के केंद्रीय सदस्य समेत दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ने दिलाई सदस्यता

खिजरी विधायक राजेश कच्छप की मौजूदगी में आजसू के केंद्रीय सदस्य संजीव सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

नामकुम(रांची): आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संजीव सिंह उर्फ छोटू सिंह समेत भाजपा और अन्य दलों से जुड़े दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. नामकुम प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो की अध्यक्षता में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के लुपुंगटोली स्थित आवास पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विधायक राजेश कच्छप ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

समारोह में आजसू के संजीव सिंह और उनके समर्थकों के साथ भाजपा के कौशल सिंह तथा रवि सिंह के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा. खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया.

ये भी पढ़ें- पोखरा में डूबने से व्यक्ति की मौत, एक दिन बाद मिला शव

कांग्रेस में बढ़ रहा आम लोगों का विश्वास: विधायक

विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति आम लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. दूसरे दलों से कांग्रेस में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने सभी नये सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प

कांग्रेस में शामिल हुए संजीव सिंह समेत अन्य लोगों ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित की लड़ाई को और मजबूती दी जाएगी. मौके पर रांची ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अंसारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, विधायक प्रतिनिधि रमेश पांडेय, एतवा मुंडा, विजय टोप्पो, माधो कच्छप, कृष्णा गोप, मीनू सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, पृथ्वीराज चौहान, अनु बेक, दिनेश चंद्र प्रमाणिक समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >