समय-सीमा के अंदर बेहतर तरीके से एसआइआर करें

एसआइआर 2026 को लेकर रातू प्रखंड में समन्वय बैठक

प्रतिनिधि, रातू.

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ रवि कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलए-टू के साथ समन्वय बैठक हुई. जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, मैपिंग कार्य व हाउस-टू-हाउस सर्वेक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. बीएलओ व सुपरवाइजरों को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, नये पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के सुधार को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध व अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए जरूरी है. बैठक में बीएलए-टू की भूमिका, बूथ स्तर पर समन्वय तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. सभी कर्मियों से निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अपील की गयी. बैठक में बीएलए-टू से झामुमो के बेलाल अंसारी, शमीम मंसूरी, जावेद अंसारी, भाजपा के रितेश साहू, इमरान खान, गवर्नमेंट भगत आदि उपस्थित थे.

एसआइआर 2026 को लेकर रातू प्रखंड में समन्वय बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >