Ranchi News : दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

दीपावली आज है. दीपावली के पहले रविवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंचे थे.

छोटी दिवाली के दिन शहर के बाजारों में दिखी भीड़

वरीय संवाददाता, रांची

दीपावली आज है. दीपावली के पहले रविवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंचे थे. रविवार होने के कारण भीड़ और बढ़ गयी थी. लालपुर, कोकर, मेन रोड, अपर बाजार, डोरंडा, चर्च रोड, बूटी मोड़, बरियातू, हिनू, धुर्वा सहित विभिन्न बाजारों में लोगों की भीड़ दिखी. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सजावट के सामान, पान पत्ता, फूल माला, घोड़ा-हाथी वाला मिठाई, करंज के तेल, दीया, बत्ती, मिठाई सहित अन्य सामान की लोग खरीदारी करते दिखे. सोमवार को यह भीड़ और बढ़ेगी.

पूजा दुकानों में सामान का लिस्ट पहले ही दे दिया गया

दीपावली पर भीड़-भाड़ से बचने के लिए कई लोग पहले से ही सामानों की खरीदारी करने में लगे हुए थे. पूजा दुकानों में भी लोगों ने पहले ही पूजा सामानों का लिस्ट दे दिया था, ताकि अधिक देरी तक इंतजार न करना पड़े. कई लोग सोमवार को भी इन दुकानों से सामान लेंगे. भीड़ इतनी कि पूजा सामान लेने के लिए आधा घंटा से भी अधिक समय लग रहा था. लोगों की स्थिति यह थी कि कौन-से दुकान में भीड़ कम है, वहां पहुंच रहे थे.

मिठाई दुकानों में भी करना पड़ा इंतजार

दीपावली के पहले ही मिठाई दुकानों में मनपसंद मिठाई की खरीदारी करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा. कई मिठाई दुकानों में मिठाई का तैयार मिक्स डब्बा भी बनाया गया है. जबकि, कई लोग अपनी-अपनी पसंद की मिठाई खरीदते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >