Ranchi news : पेलौल पुल के बगल में बनाया जा रहा डायवर्सन, आवागमन में होगी सुविधा

फिलहाल इससे दोपहिया वाहन सवार और राहगीर आ-जा रहे हैं.

रांची/खूंटी.

खूंटी-तोरपा रोड पर बनई नदी स्थित पेलौल पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप है. ऐसे में पथ निर्माण विभाग की ओर से पुल के बगल में डायवर्सन निर्माण का कार्य शुरू किया गया है. फिलहाल इसके जरिये दोपहिया वाहन सवार और राहगीर आ-जा रहे हैं. इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं. वहीं, आम्रेश्वर धाम में लगे श्रावणी मेले में आनेवाले लोगों को भी सुविधा होगी.

करीब 1.80 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है. डायवर्सन का काम तेज कर दिया गया है. इसके निर्माण के लिए ठेकेदार को तीन माह का समय दिया गया है. इसके पूरी तरह बन जाने से अम्रेश्वर धाम जाना आसान हो सकेगा. वहीं, तोरपा की ओर निकलना भी आसान होगा. अभी दूसरे वैकल्पिक मार्ग से होकर वाहनों का आना-जाना हो रहा है. इस मार्ग पर अक्सर जाम भी लग रहा है.

19 जून को भारी बारिश के दौरान पेलौल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था

ज्ञात हो कि पिछले माह 19 जून को भारी बारिश के दौरान पेलौल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. डायवर्सन बनाये जाने पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, सांसद कालीचरण मुंडा, खूंटी विधायक राम सूर्य मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया व पथ निर्माण विभाग के प्रति आभार प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >