बच्चों के बीच राशन का वितरण

छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ के सौजन्य से वैकल्पिक देखरेख कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व में चयनित बच्चों के बीच राशन बांटा गया.

बेड़ो : छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ के सौजन्य से वैकल्पिक देखरेख कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व में चयनित बच्चों के बीच राशन बांटा गया. उद्घाटन बेड़ो मुखिया सुशांति भगत, जरिया मुखिया उर्मिला देवी व संस्था के कोषाध्यक्ष अमरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

लोगों को संस्था के अमरेंद्र ने कोरोना से बचने के लिए साफ-सफाई, सामाजिक दूरी बना कर रहने व मास्क लगाने को कहा. मौके पर रवींद्र श्रीवास्तव, विनोद साहू, श्वेता कुमारी, पोवेल कुमार, फंटूश मंडल, कुवारी खलखो, मुनेश्वर महतो मौजूद थे.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >