Shibu Soren Funeral PHOTOS: विधानसभा में मंत्री और विधायकों ने गुरु जी को दी अंतिम विदाई, देखिए तस्वीरें

Shibu Soren PHOTOS: दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर से रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गया है. गुरु जी के साथ उनके दोनों पुत्र सीएम हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन भी गाड़ी में मौजूद हैं. राजकीय सम्मान के साथ दोपहर 2 बजे नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

Jharkhand CM Shibu Soren Funeral PHOTOS: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को आज मंगलवार की सुबह झारखंड विधानसभा परिसर में लाया गया. यहां दिशोम गुरु के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

गुरु जी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायकों ने गुरु जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित करते सीएम हेमंत सोरेन
श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री संजय सेठ
श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यपाल

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर से रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गया है. गुरु जी के साथ उनके दोनों पुत्र सीएम हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन भी गाड़ी में मौजूद हैं. नेमरा में दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है. राजकीय सम्मान के साथ दोपहर 2 बजे नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

इसे भी पढ़ें

“जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं…” पिता शिबू सोरेन के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट

एक दूसरे को संभालते दिखे CM हेमंत और बसंत सोरेन, गूंजा शिबू सोरेन अमर रहे का नारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >