पेट्रोल पंप के समीप खड़े चार वाहनों से रात में डीजल व बैटरी चोरी

एनएच-75 में पकरियो पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े दो जेसीबी व दो 12 चक्का ट्रक से गुरुवार की रात में चोरों ने करीब 350 लीटर डीजल व तीन बैटरी चोरी कर ली.

चान्हो.

एनएच-75 में पकरियो पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े दो जेसीबी व दो 12 चक्का ट्रक से गुरुवार की रात में चोरों ने करीब 350 लीटर डीजल व तीन बैटरी चोरी कर ली. डीजल व बैटरी की चोरी को लेकर जेसीबी मालिक अजीत सिंह व अरशद अंसारी तथा ट्रक मालिक वहाब व अतिकुर रहमान ने चान्हो थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की तरह दोनों जेसीबी और ट्रक एनएच में स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े थे. शुक्रवार की सुबह जब चालक वाहनों के पास पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला. चोरों ने अजीत सिंह की जेसीबी से एक बैटरी और करीब 40 से 50 लीटर डीजल, अरशद अंसारी की जेसीबी से करीब 50 लीटर डीजल, वहीं वहाब के 12 चक्का ट्रक से दो बैटरी और करीब 150 लीटर डीजल तथा अतिकुर रहमान के ट्रक से भी लगभग 150 लीटर डीजल चुरा ले गये. चोरी गये डीजल व बैटरी की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गयी है. चान्हो पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >