श्रद्धा से याद किये गये धरती आबा

झारखंड मुक्ति मोर्चा रातू प्रखंड समिति की ओर से शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती व झारखंड का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया.

रातू.

झारखंड मुक्ति मोर्चा रातू प्रखंड समिति की ओर से शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती व झारखंड का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया. झखराटांड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता व पहचान के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया. जिला संयोजक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ आदिवासी समाज के नायक थे, बल्कि वे पूरे झारखंड की आत्मा और प्रेरणा हैं. उनके दिखाये रास्ते पर चलकर ही राज्य विकास और सामाजिक न्याय के मूल लक्ष्य प्राप्त किये जा सकते हैं. मौके पर आंदोलनकारी महावीर विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जितनंदन महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज प्रमाणिक, सचिव दिनेश तिग्गा, संयुक्त सचिव एनके यादव, कोषाध्यक्ष अजय साहू, साहिल गुप्ता, अनूप कुमार, कृष्णा मुंडा, मंतोष कुमार, विनोद महतो, अर्जुन गोप, दीपक सिंह, आशीष कुमार, कृष्णा प्रामाणिक, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >