कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

चार दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

मांडर.

दर्जीजाड़ी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सह चार दिवसीय महायज्ञ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. गाजे-बाजे व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा में 500 अधिक श्रद्धालु व भाजपा के नेता सन्नी टोप्पो शामिल हुए. कलश यात्रा महुआजाड़ी नदी से जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंची. पूरा क्षेत्र धार्मिक नारों से गुंजायमान रहा. श्री टोप्पो ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस अवसर पर आचार्य ब्रजेश पाठक, वरुण, पवन मिश्रा, पंडित जितेंद्र पाठक व महेश पंडित जी ने कलश स्थापना का धार्मिक अनुष्ठान कराया. शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति के अनुसार महायज्ञ में प्रतिदिन संध्या में कथावाचक प्रभात कृष्ण शास्त्री कथावाचन करेंगे. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संजय साही, सचिव भंजन सिंह, कोषाध्यक्ष परदेशी केवट, शिवपूजन सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, पंकज साही, कमलेश साही, विनोद सिंह, सुबोध कुमार, सुदामा सिंह, आशीष सिंह, संजय गोप, सुखदेव गोप, अशोक सिंह, ब्रजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

चार दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

मांडर 1, कलश यात्रा में शामिल गांव के श्रद्धालु.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >