भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

हेसालौंग दामोदरनाथ शिवालय परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन

मैक्लुस्कीगंज. सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर हेसालौंग दामोदरनाथ शिवालय परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजनकर्ताओं ने पूजा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर जागरण की शुरुआत की. सबसे पहले गणेश वंदना हुई. श्री राम जानकी झंकार म्यूजिकल ग्रुप के मनोज कुमार पांडेय, मनोहर विश्वकर्मा, लीलाधन कुमार, प्रतिमा पांडेय, बसंत पांडेय, आनंद कुमार व अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हिंदी, भोजपुरी भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. गायकों ने हर हर शंभु आदि गीत गाकर लोगों को खूब झुमाया. हेसालौंग पूजा समिति के सदस्यों ने शृंगार पूजन व आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया. जागरण के सफल आयोजन में पुजारी सिकंदर प्रसाद, शंकर प्रसाद, चिंता देवी, रेखा देवी, कलावती देवी, सरोज देवी, मालती देवी, पवन साहू, सोनू कुमार, राजेश प्रसाद साहू, कुलदीप साहू, जगत कुमार, रवींद्र कुमार साहू, भोला प्रसाद साहू, अजय कुमार, चंदन कुमार, डब्लू प्रसाद, विकास प्रसाद व अन्य ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >