सावन की पहली सोमवारी पर देवघर, दुमका का कैसा रहेगा मौसम, 14 जुलाई को इन जिलों में खूब बरसेगा मानसून

Deoghar Weather: एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले की शुरुआत बाबानगरी देवघर में शुरू हो गयी है. सावन की पहली सोमवारी भी आ रही है. मानसून की बारिश देवघर में अब तक सामान्य से कम हुई है. मौसम विभाग ने देवघर और संताल परगना के लिए जो मौसम पूर्वानुमान और अलर्ट जारी किया है, उसके क्या हैं मायने? सावन की पहली सोमवारी पर कैसा रहेगा बाबाधाम का मौसम? पढ़ें वेदर रिपोर्ट.

Deoghar Weather: सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर पर मानसून मेहरबान होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने दुमका, देवघर समेत 9 जिलों के लिए सोमवार 14 जुलाई 2025 से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

देवघर समेत 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने कहा है कि 14 जुलाई को देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

15 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

सोमवार को शुरू हुआ बारिश का यह दौर मंगलवार 15 जुलाई 2025 को भी जारी रहेगा. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन 5 जिलों में सामान्य से कम बरसा है मानसून

इस मानसून अब तक झारखंड के जिन 5 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, उसमें देवघर, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. गढ़वा को छोड़ सभी 4 जिले संताल परगना में हैं. देवघर में 27 फीसदी कम बारिश हुई है, तो पाकुड़ में 24 फीसदी, गोड्डा में 32 फीसदी और साहिबगंज में 28 फीसदी कम वर्षा हुई है.

झारखंड में 504.8 मिमी हुई मानसून की वर्षा

झारखंड में मानसून की बारिश की बात करें, तो अब तक 504.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. आमतौर पर 307 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. लेकिन अब तक 504.8 मिमी वर्षा हुई है, जो 1 जून से 12 जुलाई के बीच होने वाली कुल बारिश से 64 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

Naxal News: झारखंड में माओवादियों के 5 बंकर ध्वस्त, 2 आईईडी बरामद

Heavy Rain Alert: 13 से 15 जुलाई तक झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, रहें सावधान

रांची-खूंटी रोड ब्रिज मामले पर राजनीति, भाजपा ने हेमंत सोरेन को कोसा, तो झामुमो ने दिलायी रांची-टाटा रोड की याद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >