कर्पूरी ठाकुर के नाम पर स्मारक या चौक बनाने की मांग

चूरी मध्य पंचायत भवन में संगोष्ठी हुई.

डकरा. भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने मुख्यमंत्री बनने के कार्यकाल में बिहार में राजनीति को जो दिशा दी उसी रास्ते पर आज के दौर में भारत की राजनीति चल रही है. समाज के अंतिम गरीब व्यक्ति तक जब तक सरकार की योजना नहीं पहुंचेगी, तब तक देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. आज के युवा वर्ग को इसके लिए सामने आना होगा. यह परिचर्चा शनिवार को डकरा स्थित चूरी मध्य पंचायत भवन में आयोजित एक संगोष्ठी में हुई. अखिल भारतीय युवा नाई संघ द्वारा यहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और उनके संदेश को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. उनके सादगी और ईमानदारी को अपनाने पर बल दिया गया. कोयलांचल क्षेत्र में कहीं भी उनके नाम पर स्मारक या चौक बनाने के लिए सर्वसमाज को सामने आकर पहल करने की मांग की गई, ताकि भावी पीढ़ी में उनके संदेश को जीवंत बनाया जा सके. इसके पहले उनके तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया. इस अवसर पर मनी भूषण ठाकुर, सुरेश्वर ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राजकुमार ठाकुर,बबलु ठाकुर,राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर,अजय ठाकुर, मनोज ठाकुर, प्रमोद कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >