रांची में इस बार पानी के टैंकरों की मांग कम

पिछले साल मार्च माह से ही टैंकरों की संख्या बढ़ानी पड़ी थी. लेकिन, इस साल अब तक ऐसी स्थिति नहीं है.

रांची. रांची नगर निगम क्षेत्र में इस बार पिछले साल की तुलना में पानी के टैंकरों की मांग कम है. निगम के कुछ इलाके ऐसे हैं, जो ड्राई जोन में आते हैं वहां टैंकरों से नियमित जलापूर्ति की जा रही है. अन्य इलाकों में आवश्यकता के मुताबिक टैंकर भेजा जा रहा है. पिछले साल मार्च माह से ही टैंकरों की संख्या बढ़ानी पड़ी थी. लेकिन, इस साल अब तक ऐसी स्थिति नहीं है.

हालांकि, गर्मी में लोगों को जलसंकट का सामना न करना पड़े, इसको लेकर निगम ने टैंकर की संख्या बढ़ायी है. वर्तमान में निगम के पास 75 टैंकर हैं. वहीं, जलस्तर नीचे जाने से जलसंकट होने की सूचना नहीं मिली है. स्थिति पर नजर रखने के लिए जेई और सुपरवाइजर के साथ कंट्रोल रूम को भी सक्रिय किया गया है. ताकि, किसी इलाके में जल संकट की स्थिति बने, तो वहां आवश्यकता का आकलन करते हुए तत्काल जलापूर्ति शुरू की जा सके. इस बार निगम ने यह भी तय किया है कि जलापूर्ति के लिए डीप बोरिंग के विकल्प की जगह आवश्यकता होने पर टैंकर की संख्या में वृद्धि की जायेगी. इसे लेकर निगम ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से समन्वय बनाकर जल का प्रबंध किया है. इससे भूमिगत जलस्रोत का दोहन नहीं होगा.

अलर्ट मोड में है नगर निगम

रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार का कहना है कि जल संकट को लेकर निगम अलर्ट मोड में है. इससे निपटने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायी गयी है. टैंकर की संख्या में वृद्धि की गयी है. स्थिति पर नजर बनाये रखने के लिए फील्ड में अफसर और कर्मियों को लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >