Ranchi news : हज यात्रा के लिए रांची से सीधी उड़ान की मांग

आमया संगठन ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग नयी दिल्ली को ज्ञापन सौंपा है.

रांची. आमया संगठन ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग नयी दिल्ली को ज्ञापन सौंपा है. इसमें झारखंड के हज यात्रियों के लिए रांची से ही जेद्दा के लिए सीधी उड़ान की मांग की गयी. आमया के अध्यक्ष एस अली ने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस मांग को स्वीकार किया है. आयोग की ओर से झारखंड के हज यात्रियों के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को इम्बार्केशन देने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजा है. एस अली ने बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को इम्बार्केशन प्वाइंट 2009 में मिला था. 2019 तक हर वर्ष करीब 3000 से 3200 हजयात्री रांची से जेद्दा तक सीधी उड़ान से पहुंचते थे. उन्होंने बताया कि कोविड के कारण 2020-21 में हज यात्रा पर रोक लग गयी. वर्ष 2022 और 2023 में झारखंड के हज यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट से जेद्दा जाना पड़ा. वर्ष 2024 में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से इम्बार्केशन प्वाइंट हटा दिया गया. इससे हज यात्रा पर जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. एस अली ने कहा कि अब झारखंड से हज यात्रा पर जानेवाले लोगों की संख्या में गिरावट आयी है. इस वर्ष झारखंड से सिर्फ 1300 हज यात्री ही कोलकाता से जेद्दा जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >