Ranchi news : राज्यपाल से मिला नागपुरी भाषा परिषद का प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड की द्वितीय राजभाषा नागपुरी को जनगणना अभिलेखों में एकीकृत और स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाये.

रांची.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को नागपुरी भाषा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख के नेतृत्व में राजभवन में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड की द्वितीय राजभाषा नागपुरी को जनगणना अभिलेखों में एकीकृत और स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाये. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के लिए अनुदेश पुस्तिका में नागपुरी को एक ओर कोड संख्या 188 (नागपुरिया) तथा दूसरी ओर कोड संख्या 231 (सदान/सादरी) के नाम से दर्शाया गया है. राज्यपाल से आग्रह किया कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार से आवश्यक पहल कर इन दोनों कोड को समाप्त कर केवल नागपुरी नाम से दर्ज कराने का अनुरोध किया जाये. परिषद ने राज्य के प्रत्येक विद्यालय, कॉलेज व विवि में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के लिए शिक्षकों के पद सृजित करने तथा स्थायी नियुक्ति की दिशा में पहल करने का भी आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में डॉ शकुंतला मिश्र, डॉ सुखदेव साहू, डॉ राम कुमार, तबरेज मंसूरी आदि शामिल थे.

राज्यपाल से मिला अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा

रांची.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा, झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में मिला. राज्यपाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इसमें दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों के स्थायीकरण, नगर निगम/नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन सुविधा प्रदान करने तथा सफाई कर्मियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >