झारखंड में लापरवाह ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, समय पर सड़क न बनाने वाले होंगे डिबार, मंत्री ने चेताया

Deepika Pandey Singh: झारखंड में ग्रामीण सड़कों का काम लटकाने वाले ठेकेदारों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को दोषी ठेकेदारों को चिह्नित कर डिबार (ब्लैकलिस्ट) करने का कड़ा निर्देश दिया है.

रांची से मनोज लाल की रिपोर्ट

Deepika Pandey Singh, रांची : ग्रामीण सड़कों का काम लेकर समय पर पूरा न करने और वर्षों तक फाइलों और जमीन पर काम लटकाने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं है. ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. ठेकेदारों की इस लापरवाही का सीधा असर ग्रामीण आबादी पर पड़ रहा है, जिन्हें जर्जर सड़कों के कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विभागीय निर्देशों और समय सीमा (Deadline) की लगातार अवहेलना किए जाने पर मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

लापरवाह ठेकेदारों की बनेगी सूची

मंत्री के निर्देश के बाद अब काम लटकाने वाले ठेकेदारों को चिह्नित (Identify) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत विभाग को निम्नलिखित कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं.

  • ठेकेदारों को आवंटित किए गए कार्यों की एक विस्तृत सूची तैयार की जाएगी, जिसमें यह देखा जाएगा कि किसका काम कितने समय से पेंडिंग है.
  • जिन ठेकेदारों की ट्रैक रिकॉर्ड ही काम को टालने की रही है, उनके खिलाफ एक अलग से स्पेशल रिपोर्ट तैयार की जाएगी.
  • इस रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह ठेकेदारों से विभाग स्पष्टीकरण पूछेगा कि आखिर तय समय सीमा में काम पूरा क्यों नहीं किया गया.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सर्विस बुक खोने के लिए कर्मचारी जिम्मेदार नहीं, प्रमोशन रोकने पर जताई नाराजगी

इंजीनियरों को टास्क: जवाब सही नहीं मिला तो होंगे ‘डिबार’

मंत्री दीपिका पांडेय ने ग्रामीण कार्य प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंताओं (Executive Engineers) को इस संबंध में सख्त टास्क सौंप दिया है. स्पष्टीकरण की प्रक्रिया के बाद ठेकेदारों द्वारा दिए गए जवाब की बारीकी से समीक्षा की जाएगी. यदि समीक्षा के दौरान काम लटकाने का कोई ठोस और उचित कारण नहीं मिला और ठेकेदार दोषी पाए गए, तो उन्हें सीधे ‘डिबार’ (Debar/ब्लैकलिस्ट) कर दिया जाएगा. डिबार होने के बाद ये ठेकेदार भविष्य में विभाग की किसी भी नई टेंडर (Tender) प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

Also Read: गुमला के इस गांव में न चलने को सड़क और न पीने को पानी, इलाज भगवान भरोसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >