मजदूर नेता बाबू देवेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर सभा की

मजदूर नेता बाबू देवेंद्र सिंह की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी.

खलारी. खलारी स्टेशन के समीप बाबू देवेंद्र सिंह चौक पर मजदूर नेता बाबू देवेंद्र सिंह की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अशोक राम ने की, जबकि संचालन तनवीर आलम ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक के साथ हुई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पगड़ी बांधकर एवं फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. देवेंद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके जैसा मजदूर नेता खलारी-पिपरवार कोयलांचल में न पहले हुआ और न भविष्य में होगा. उन्होंने कहा कि यदि लोग उनके बताए मार्ग पर बीस से तीस प्रतिशत भी चल पाएं, तो यह बड़ी उपलब्धि होगी. वक्ताओं ने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलना उनकी सबसे बड़ी पहचान थी. 90 के दशक में आंबेडकर चौक का निर्माण और आंबेडकर विद्यालय की स्थापना उनके समावेशी सोच का उदाहरण है. इस अवसर पर राजन सिंह राजा, साबीर अंसारी, तनवीर आलम, मोनू रजक, अशोक राम, शत्रुंजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, रूबी यादव, इम्तियाज अंसारी, सुरेन्द्र चौहान, सतीश ठाकुर, मोनू सिंह, बबलू सिंह, जफरू अंसारी, फिरोज अंसारी, जावेद अंसारी, इकबाल खान, सुधीर सिंह, भोला यादव, बीरेन्द्र यादव, सतेन्द्र खरवार, सूरज रावत, विजय तुरी, पप्पू सिंह, संजीव सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >