लापता युवक का खदान के तालाब में मिला शव

तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान में रविवार को नहाने के अमित मिंज (19) डूब गया था. मंगलवार को उसका शव ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया.

हटिया. तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान में रविवार को नहाने के अमित मिंज (19) डूब गया था. मंगलवार को उसका शव ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया. इससे पहले सोमवार को दिन भर एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश करती रही थी, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. इधर, मंगलवार को शव मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. सभी लोग खदान के बाद बिलख रहे थे. माता-पिता और भाई-बहन का रो रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन अमित के शव को लोहरदगा स्थित बगरू गांव ले गये. वहां उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >