Ranchi News : रोड के बीच में शव दफनाया, हंगामा

जोड़ा तालाब के पीछे हाउसिंग कॉलोनी के पास हुई घटना

रांची. बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पीछे हाउसिंग कॉलोनी से सटी जमीन पर आदिवासी समाज के लोगों ने रोड के बीच में शव दफना दिया. इस कारण वहां थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ. बाद में बरियातू थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत कराया. बरियातू पुलिस को बताया कि गया कि वहां मसना है. मसना की जमीन को अपार्टमेंट बनाने वाले कब्जा करना चाह रहे हैं, लेकिन आदिवासी समाज का मसना वहां काफी दिनों से है. इसलिए रोड पर शव दफनाने का कोई मामला ही नहीं है. बेवजह मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है और मसना का अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. इधर, बरियातू पुलिस ने कहा : जहां मसना है, वहां के आगे रास्ता बंद हो जाता है. इसलिए बीच रोड पर शव दफनाने की कोई बात ही नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >