रांची. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में राजस्व, स्कूल फी में छूट व प्रमाण पत्र नहीं देने और बीमा की राशि का निबटारा नहीं करने के मामले आये. हिनू के एक व्यक्ति ने बताया कि स्कूल फीस जमा नहीं कर पाने पर स्कूल प्रबंधन बच्चे का सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है. इससे बच्चे का 11वीं में नामांकन नहीं हो पा रहा है. इस पर डीसी ने स्कूल प्रबंधन से बात कर शीघ्र समाधान निकालने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया. वहीं, एक व्यक्ति जमीन के रकबा की अशुद्धि में सुधार की समस्या लेकर आया था. डीसी ने राजस्व कर्मी से ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर कांके अंचलाधिकारी को मामले के निष्पादन का निर्देश दिया. एक महिला ने पॉलिसी की फोरक्लोजर राशि आवास ऋण खाते में स्थानांतरित करने की जानकारी दी. इस पर डीसी ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को बैंक से बात कर इसके निष्पादन का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
