चोरया में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम
चोरया पंचायत भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.
चान्हो.
चोरया पंचायत भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खत्री ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची से मिलनेवाले कानूनी सहायता व सुविधा तथा नालसा व झालसा से चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. बताया कि प्रत्येक प्रखंड में डालसा के पीएलवी रहते हैं. जिससे ग्रामीण कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है. उन्होंने ग्रामीणों को डायन-बिसाही के प्रति भी जागरूक किया. कहा कि यह सिर्फ एक अंधविश्वास है. इस पर विश्वास नहीं करना चाहिए. पीएलवी सुमती कुमारी व नीलश्याम कुमार ने न्यायालय में चल रहे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा करने पर बल दिया. ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान एवं लोक अदालत के संबंध में बताया गया. कहा कि लोक अदालत में वाद का निस्तारण सरल और त्वरित तरीके से होता है. जिससे धन और समय दोनों की बचत होती है. मौके पर मुखिया रेखा सांगा, पीएलवी उषा कुमारी, संजीत उरांव, हरिराम करमाली, अलमा एक्का, राजा वर्मा, सिकन्दर मुंडा, सोनू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
चान्हो 1, कार्यक्रम में ग्रामीणों को विधिक जानकारी देते डालसा के सदस्य.B