Ranchi News : होटल बुकिंग कैंसिल करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने निकाले 44 हजार रुपये

स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिये मोबाइल को हैक कर दिया घटना को अंजाम

रांची. हटिया पटेल नगर रोड नंबर-10 निवासी दिनेश कुमार (50 वर्ष) के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने 44,299 रुपये निकाल लिये. घटना को लेकर इन्होंने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मेरे मोबाइल नंबर पर एक फोन आया और पूछा गया कि आपको होटल बुकिंग कैंसिल कराना है क्या. उन्होंने एक होटल की बुकिंग करायी थी, इसलिए समझा कि फोन होटल से आया होगा. ऐसे में फोन करने वाले की बातों में आकर उसे जानकारी देते गये. इस दौरान साइबर अपराधियों ने एक लिंक भेजकर स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिये उनका मोबाइल हैक कर लिया. इस वजह से शिकायतकर्ता के नेट बैकिंग के बारे में पूरी जानकारी साइबर अपराधी के पास पहुंच गयी और उसने एकाउंट से रुपये निकाल लिये. शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया, लेकिन तब तक साइबर अपराधी घटना को अंजाम दे चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >