सीयूजे : एनएसएस ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

केंद्रीय विवि, झारखंड में मानविकी और सामाजिक विज्ञान स्कूल और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत नुक्कड़ नाटक, घर-घर जागरूकता अभियान तथा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया.

रांची. केंद्रीय विवि, झारखंड में मानविकी और सामाजिक विज्ञान स्कूल और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत नुक्कड़ नाटक, घर-घर जागरूकता अभियान तथा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया और लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया. इस अभियान में मनातू गांव के लोगों का भी योगदान रहा. चौपाल में लोगों ने शिक्षकों और शोध छात्रों से कई सवाल भी पूछे. इस अवसर पर डीन डॉ रत्नेश विष्वक्सेन, डॉ आलोक गुप्ता, डॉ अपर्णा, डॉ विभूति भूषण विश्वास, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ कुलकर्णी सहित नीतीश चंद्र भानु, सुमित कुमार, कौशिकी कुमारी, सिद्धार्थ कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >