BRP-CRP के मानदेय में 10 हजार तक बढ़ोतरी की अनुशंसा, बनेगी सेवा शर्त नियमावली

पारा शिक्षकों के बाद अब राज्य में बीआरपी-सआरपी के लिए भी सेवा शर्त नियमावली बनायी जायेगी. नियमावली बनाने के लिए गठित कमेटी ने शुक्रवार को बैठक कर नियमावली के प्रस्ताव पर विचार किया.

पारा शिक्षकों के बाद अब राज्य में बीआरपी-सआरपी के लिए भी सेवा शर्त नियमावली बनायी जायेगी. नियमावली बनाने के लिए गठित कमेटी ने शुक्रवार को बैठक कर नियमावली के प्रस्ताव पर विचार किया. बताया गया कि सेवा शर्त नियमावली में बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में 10 हजार तक की बढ़ोतरी समेत अन्य सुविधाएं देने का प्रावधान किया जा सकता है.

वर्तमान में बीआरपी को “15500 व सीआरपी को “16500 मानदेय मिलता है. इसके अलावा बीआरपी को “1000 व सीआरपी को “1200 यात्रा भत्ता दिया जाता है. राज्य में लगभग तीन हजार बीआरपी-सीआरप कार्यरत हैं. इनकी नियुक्ति सर्व शिक्षा अभियान के तहत हुई थी. बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में पिछली बढ़ोतरी वर्ष 2019 में हुई थी. बीआरपी-सीआरपी की सेवा शर्त नियमावली बनाने के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निर्देश पर कमेटी गठित की गयी थी.

प्रति वर्ष मानदेय में तीन फीसदी की बढ़ोतरी

सेवा शर्त नियमावली में प्रति वर्ष मानदेय में बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया जा सकता है. मानदेय में प्रति वर्ष तीन फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है. नियमावली में अवकाश की सुविधा भी दी जायेगी. कमेटी अपनी अनुशंसा विभाग को सौंपेंगी. सरकार के स्तर से इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >