Ranchi News: स्वर्णजयंती एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी में खचाखच भीड़, स्लीपर में भी जगह नहीं

स्टेशन में प्रवेश करने से पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कतार की व्यवस्था की गयी थी. यात्रियों को कतार से होकर अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था

रांची. हटिया-आनंदविहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी में बुधवार को खचाखच भीड़ के कारण यात्री स्लीपर कोच में प्रवेश कर गये. इस ट्रेन के एस सेवन, सिक्स और फाइव में सामान्य श्रेणी के यात्रियों ने प्रवेश किया. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी उन्हें स्वेच्छा से उसमें जाने दिया, ताकि कोई हादसा नहीं हो जाये.

क्यों हुई भीड़

इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के मात्र दो कोच लगाये गये थे. इस कारण से इसमें भीड़ उमड़ पड़ी.क्योंकि पहले से ही हटिया से काफी यात्री इसमें बैठकर आ रहे थे. मालूम हो कि बुधवार होने से संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस बंद थी. उक्त ट्रेन से भी काफी संख्या में लोग जाते हैं.स्टेशन में प्रवेश करने से पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कतार की व्यवस्था की गयी थी. यात्रियों को कतार से होकर अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था.

पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात थे

प्लेटफार्म पर पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात थे.जो ट्रेन के आने के पूर्व से लेकर उक्त ट्रेन के खुलने तक वहां तैनात थे. वह लोग लगातार यात्रियों से अपने निर्धारित कोच में बैठने का आग्रह कर रहे थे. वहीं माइक के माध्यम से लगातार उदघोषणा भी की जा रही थी कि ट्रेन में चढ़ने में कोई आपाधापी ना करे. वहीं जिस यात्री का जिस ट्रेन में टिकट है, वह उसी कोच में प्रवेश करे. वहीं टीटी को भी तैनात किया गया था, ताकि वह टिकट देकर यात्रियों को संबंधित कोच में जाने के लिए कहें.

स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए भेजा प्रस्ताव

रांची से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए मुख्यालय के पास प्रस्ताव भेजा गया है.वहां से आदेश आने के बाद ही यह ट्रेन चल पायेगी. उधर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अपनी पूरी क्षमता के अनुसार 22 कोच के सहारे चल रहा है. इस कारण से इसमें और कोच बढ़ाये जाने की संभावना नहीं है. उधर दिल्ली वाली घटना के बाद से निर्धारित संख्या के बाद प्लेटफार्म से साधारण कोच की टिकट नहीं कट रही है.

-निशांत कुमार, वरीय मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सह सीपीआरओ, रांची रेल मंडलB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >