मोरहाबादी की ओर उमड़ा आदिवासी समाज, सड़कों पर दिखा जनसैलाब, हर कदम बढ़ रहा मैदान की ओर

रांची के मोरहाबादी मैदान में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जानें पूरी खबर।

रांची. शहर की प्रमुख सड़कों से हर कदम मोरहाबादी मैदान की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. सुबह से शुरू हुआ लोगों के पहुंचने का सिलसिला 11 बजे के बाद भी लगातार जारी है. महिलाएं पारंपरिक परिधान में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं. शहर की लगभग हर प्रमुख सड़क पर ऐसा दृश्य नजर आ रहा है, मानो लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा हो.

न ओर दिख रहा है न ही छोर

लोगों के झुंड लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रैली इतनी लंबी है कि न इसका ओर दिखाई दे रहा है और न ही छोर. लोगों की चाल सामान्य से कहीं तेज है. सभी के मन में जल्द से जल्द मोरहाबादी मैदान पहुंचने का लक्ष्य है. हरमू मैदान से लोग लगातार पैदल आगे बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: परिसीमन के विरोध में आज रांची में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग

राज्य के हर कोने से पहुँच रहे लोग

इटकी, बेड़ो, गुमला और सिमडेगा की ओर से आने वाले लोग इटकी रोड और रातू रोड पर रैली की शक्ल में नजर आ रहे हैं. वहीं खूंटी, तोरपा और पश्चिमी सिंहभूम से पहुंचे लोग बसों व अन्य वाहनों से हरमू मैदान तक पहुंचने के बाद पैदल मोरहाबादी की ओर रवाना हो रहे हैं.

इसी तरह कांके रोड, पुरुलिया रोड और बरियातू रोड पर भी लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है. सड़कों पर पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और लगातार बढ़ती भीड़ से राजधानी में महाजुटान का असर साफ दिखाई दे रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj lal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >