करोड़ों खर्च, नतीजा सिफर : सात दिन में ही उखड़ने लगी सड़क

रांची नगर निगम की ओर से नेशनल गली से चैती दुर्गा मंदिर तक (अपर बाजार) 1.55 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन, निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है

रांची : रांची नगर निगम की ओर से नेशनल गली से चैती दुर्गा मंदिर तक (अपर बाजार) 1.55 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन, निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. यही वजह है सड़क पर बिछायी गयी चिप्स उखड़ रही है. स्थानीय लोगों ने चिप्स को हाथ में उठा कर दिखाया.

वार्ड 18 की पार्षद आशा देवी ने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की है. वहीं पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि निगम के अधिकारियों की कार्यशैली अब तक नहीं बदली है. अब भी निगम के अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिल कर निगम को लूटने में लगे हैं. एक सप्ताह पहले ही एक ओर की सड़क का निर्माण कराया गया है.

बरसात के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. अभी काम बंद है. बरसात खत्म होने के बाद नये सिरे से इस काम को पूरा किया जायेगा. अरुण सिंह, संवेदक

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >