Ranchi News : महिला के गले से चेन छीन भागे अपराधी

दो बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रांची. अशोक नगर रोड नंबर-04 निवासी एक महिला के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने 25 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली. घटना 26 अप्रैल को दोपहर करीब 1.05 बजे कैराली स्कूल के बाहर सड़क पर घटी. इस संबंध में महिला ने जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज कराया है. महिला के अनुसार वह दोपहर करीब 12.30 बजे कैराली स्कूल पैरेंट्स मीटिंग के लिए गयी थी. वहां से निकलने के बाद जैसे ही बाहर सड़क पर पहुंची. एक अपाची बाइक पर दो युवक नजदीक आये और गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकले. महिला के अनुसार भागने के दौरान बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने हेलमेट हटाकर अपना चेहरा व छीनी हुई चेन को भी दिखाया. पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >